अग्रवाल शिक्षण संस्थान की मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन


अग्रवाल शिक्षण संस्थान की मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

गंगापुर सिटी |अग्रवाल शिक्षण संस्थान गंगापुर सिटी द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2023-25 की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अग्रवाल शिक्षण संस्थान के मंत्री मोहन लाल गुप्ता (कुनकटा वाले) ने बताया कि अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के 14 सदस्यीय द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2023-25 की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 18.07.2023 को सांय 06:00 बजे अग्रवाल कन्या महाविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें अग्रवाल शिक्षण संस्थान के चुनाव अधिकारी श्री सुरेश चन्द गुप्ता (प्रधानाचार्य) गहनोली वाले, संस्थान अध्यक्ष सुदर्शन कुमार मित्तल (अतेवा वाले), महामंत्री हरिओम गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता (मच्छीपुरा वाले) चुनाव कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता (धर्मकांटा वाले) गोविन्द प्रसाद सिंहल (नारौली वाले). रमेश चन्द गुप्ता (पट्टी वाले), ओमप्रकाश गुप्ता (पीएनबी वाले) उपस्थित रहें। चुनाव हेतु नामांकन पत्र दिनांक 26 जुलाई 2023 (बुधवार) व 27 जुलाई 2023 (गुरुवार) को सांय 5:00 बजे से 7:00 बजे तक भरे जायेंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की जाँच दिनांक 28 जुलाई 2023 (शुक्रवार) सांय 5:00 से 7:00 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की वापसी दिनांक 29 जुलाई 2023 (शनिवार) व दिनांक 30.07.2023 (रविवार) सायं 5:00 से 7:00 बजे तक होगी एवं उम्मीदवारो की अंतिम सूची का प्रकाशन व बैलेट नम्बर आवंटन दिनांक 30 जुलाई 2023 (रविवार) को सांय 08:00 बजे होगा। संस्थान के चुनाव 06 अगस्त 2023 (रविवार) को होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now