सूरौठ में कांग्रेस जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल का हुआ सम्मान समारोह


सर्व समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफा एवं मालाएं पहनाकर किया सम्मान, नव नियुक्त प्रवक्ता ने जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने का भरोसा जताया।

सूरौठ। सूरौठ में कांग्रेस जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल का सम्मान समारोह रविवार को कस्बे के गांधी स्मारक मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल का साफा एवं मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला प्रवक्ता के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान

अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बत्तू मेंबर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, विश्राम मीणा, केदार मीणा तथा हरकेश बॉस सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुरुषोत्तम बंशीवाल का साफा पहनाकर एवं मालाएं अर्पित कर सम्मान किया।

निष्ठा के साथ निभाऊंगा जिम्मेदारी: बंशीवाल

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता पुरुषोत्तम बंशीवाल ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *