भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के आजाद नगर के सेक्टर आई स्थित विद्यापति गार्डन में पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा आयोजित अपनों से अपनों के संग होली मिलन समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समिति की अध्यक्ष अर्चना दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वांचल संस्कृति और राजस्थानी सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन और होली के मंगल गीतों के साथ गुलाल का तिलक लगाकर और परस्पर बधाइयां देकर किया गया। अध्यक्ष अर्चना दुबे के साथ मधु श्रीवास्तव, आरती देवी, सुनीता प्रजापत, विवाह देवी, काजल देवी और पूनम देवी ने सभी आगंतुकों अतिथीयों का शॉल, दुपट्टा व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष दुबे ने बताया की समारोह में मनोरंजन के लिए कई खेल आयोजित किए गए। महिला चेयर रेसिंग में माया देवी, पुरुष चेयर रेसिंग में मनोज कुमार यादव, बाल वर्ग चेयर रेसिंग में खुशी कुमारी विजेता रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा रस्साकशी, नृत्य और फुटबॉल जैसे खेलों ने समां बांध दिया। महिलाओं ने फाग गीत और भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। समापन पर पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जितेंद्र झा, राजदेव, अशोक मिश्रा, महेंद्र झा, सुनील सिंह, मनोज कुमार यादव, सुरेश शर्मा, गोपाल लढा, घनश्याम सिंधी, विक्की शर्मा, हेमु झा, शुभचंद झा, रमेश चंद्र, शैलेश मिश्रा, कमलकांत झा, रमेश पाठक, शिवांश दुबे, संतोष मिश्रा, संतोष झा, सूरज मिश्रा, संजीत झा, शैलेंद्र चौधरी, मुरारी झा, बबलू मिश्रा, राम अवतार, प्रकाश चंद्र सोनी, रविंद्र कुमार, राम सेवक, राजीव पटेल, गुड्डू झा, कृष श्रीवास्तव, त्रिपुरारी झा, देवेंद्र सिंह, कृष्णा पंडित, कैलाश झा, नथुनी ठाकुर, काजल ठाकुर, मधु श्रीवास्तव, विवाह देवी, केशव दुबे, सुनीता प्रजापत, पूनम देवी, विमला देवी, पूनम साहू, चतुरानंद झा, विजय शंकर झा, अजय तिवारी, महेश दुबे, सुनील बोहरा, आदित्य दुबे सहित सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित थे।