भारत छोड़ो आन्दोलन की 81 वीं जयन्ती मनाई

Support us By Sharing

भारत छोड़ो आन्दोलन की 81 वीं जयन्ती मनाई

सवाई माधोपुर 9 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के तत्वावधान में इन्द्रा काॅलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत छोड़ो आन्दोलन की 81 वीं वर्षगांठ मनाई गई।
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर केे संगठन महामंत्री संजय गौतम ने बताया कि सर्व प्रथम जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का षुभारम्भ किया।
अगस्त क्रान्ति आन्दोलन की वर्षगांठ पर जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। यह भारत मे ब्रिटिष षासन को समाप्त करने की मांग को लेकर षुरु किया गया एक आन्दोलन था। अखिल भारतीय कांग्रेस के मुम्बई अधिवेषन मे महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन षुरु किया गया था। गांधीजी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया व करो या मरो का आह्वान किया। उन्होने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत है व भाजपा सरकार की अनीति अनाचार के विरोध मे जनता के साथ खडी है।
इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष अनिल वर्धमान, लक्ष्मीकुमार षर्मा, ओम सेन, बृजमोहन सिसोदिया, सतीष श्रीवास्तव, अब्दुल गफूर, बीपी सिंह, धर्मवीर कुमावत, आशाराम मैनपुरा, अनिल वर्मा, तूफान सिंह, राजेश रैगर, पुरषोत्तम जोलिया, शोभ मोहित्रा, कैलाश चन्द माली, रहीस करमोदा, भजन लाल, पवन बड़गोतिया, हरीश माहेश्वरी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अन्त मे सभी ने आजादी के दीवानो को नमन किया व सभी भारतीय स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रंद्धाजलि अर्पित की।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!