चन्द्रयान मिशन-3 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
सवाई माधोपुर 1 नवम्बर। आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय सवाई माधोपुर के सभागार में मध्यान्तर के पश्चात चन्द्रयान मिशन-3 पर एक प्रश्नोŸारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डा. निधि जैन ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय उच्चŸार शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा मिशन चन्द्रयान-3 पर आयोजित प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत स्थानीय महाविद्यालय में प्रश्नोŸारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्याख्याता कन्हैया लाल एवं अन्य व्याख्यातागणों ने चन्द्रयान मिशन की विस्तृत जानकारी। प्रतियोगिता में सभी छात्राध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका शिमला ने प्रथम स्थान तथा बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका खुशी जैन व सरिता मीणा ने द्वितीय स्थान और बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका मंजना मीना, प्रियंका सैनी व बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका निर्मला प्रजापत, पूजा मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अन्त मे महाविद्यालय के निदेशक मुकेश जैन व प्राचार्य डा. निधि जैन ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।