राधेश्याम सोमानी बने निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष


भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर स्थित निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री ने श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय, संभागीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, को घोषित किया। निम्बार्क आश्रम के पुजारी माधव शरण शास्त्री ने बताया कि इससे पहले मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि राधेश्याम सोमाणी, रणजीत सिंह जालरा, यशपाल सिंह, तुलसीराम शर्मा, सुनील कुमार सोमाणी व मनोज कुमार सोनी की मौजूदगी में महंत शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों को शॉल ओढ़ा व भगवा उपरणा भेंट कर स्वागत सत्कार किया। महंत मोहन शरण शास्त्री को ट्रस्ट का अंतरराष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया।


यह भी पढ़ें :  कलाकार सुमन द्वारा भगवान श्रीराम की जल रंग से बनाई गई चित्ताकर्षक छवि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now