सवाई माधोपुर 1 मई। वेस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड सवाई माधोपुर यूनिट द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जल सेवा का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी सवाई माधोपुर रामराज मीना द्वारा यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर किया गया। इसके पश्चात इंदौर जोधपुर इंटरसिटी ट्रेन पर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया गया।
रोवर स्काउट लीडर पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया की ये जल सेवा दो महीने के लिए शुरू की जा रही है। इसमें भीषण गर्मी के समय यात्रियों को ट्रेन पर ठंडा जल निरंतर रूप से पिलाया जाएगा। इस अवसर पर स्काउट इंद्र कुमार, सवाई सिंह, जितेन्द्र, बनवारी, हरिकेश, रामलखन, निज़ाम, मनोज, राजेश एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।