नदबई क्षेत्र में सुबह से ही बारिश का दौर जारी

Support us By Sharing

बारिश होने से मौसम में बड़ी ठंडक साथ ही तापमान में आई गिरावट

नदबई |क्षेत्र में सुबह से बारिश का दौर जारी है। बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। साथ ही तापमान में गिरावट आई है। नदबई में आज दिन का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी बारिश से किसान परेशान हैं। खेतों में बारिश का पानी भरने से खेत लबालब नजर आ रहे हैं। खरीफ की फसल में नुकसान को लेकर किसान परेशान हैं। किसानो का कहना है कि,अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसल ज्वार, बाजरा, ढ़ैचा, चरी एवं अन्य फसल गलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। जिससे किसानों के सामने खाद्यान्न एवं पशुओं के लिए चारे की अत्यधिक समस्या आ रही है और उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। साथ की शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो, आज भरतपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। जिससे लोगों पर भी मौसम का बदलाव भारी पड़ रहा है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खांसी, झुकम, बुखार ने लोगों का हल बेहाल कर रखा है। जिसके चलते लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!