Rajasthan Bjp: 41 जिलों में बीजेपी को मिल सकते हैं नए जिलाध्यक्ष


Rajasthan Bjp: भाजपा में वर्तमान समय में संगठन पर्व निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। बूथ समिति का निर्विरोध प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके बाद जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

राजस्थान बीजेपी में 8 से 9 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी की जाएगी। भाजपा में वर्तमान समय में संगठन पर्व निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। बूथ समिति का निर्विरोध प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके बाद जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।संगठन पर्व के दौरान मंडल कमेटियों के गठन के बीच पन्ना प्रमुखों बनाने को लेकर उठ रहे सवालों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए गुजरात के पुर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्षों के निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी और इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसके बाद कार्यकारिणी बनाई जाएगी और कार्यों का वितरण होगा तब कार्यों के विभाजन के साथ पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करे, क्षेत्र में अपने संपर्क व्यापक बनाए और देशहित और समाज हित की भावना के साथ सबके विकास में सहयोग करें, इसी धारणा के साथ सभी को कार्य विभाजन किया जाता

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी के 22 नवंबर को प्रस्तावित भीलवाड़ा आगमन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रही है। गहलोत और पायलट की सरकार के दौरान कोई ठोस कार्य नहीं हुआ और अब विपक्ष में रहकर भी वे कोई प्रभावी भूमिका नहीं निभा रहे। उन्होंने गहलोत सरकार के फैसलों को भी आलोचना करते हुए कहा कि कई निर्णय अप्रासांगिक और अतार्किक थे।

मदन राठौड़ ने आगामी बजट को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में चुनावी घोषणों को शामिल करते हुए उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र में से करीबन 50 फीसदी वादों को पूरा कर दिया और शेष वादों को भी पूरा करने के लिए कार्य योजनाओं को तैयार कर रहे हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now