आयोजन में अलग-अलग समस्याओं को लेकर की गई चर्चा
नदबई। कस्बे में डहरा मोड़ स्थित निजी मैरिज होम में चैत्र नवरात्रि पर्व पर राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक की ओर से स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शारीरिक शिक्षक संघ की अलग-अलग समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए संगठित होने का आहृवान किया। इससे पहले प्रदेश मुख्य महामंत्री गंभीर सिंह व जिलाध्यक्ष अजय फौजदार ने पूजा अर्चना व विधिवत दीप प्रज्वलित करते हुए समारोह का शुभारंभ किया। बाद में नदबई ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में कृष्णचंद अध्यक्ष, हीरेन्द्र सिंह महामंत्री, शिवराम गड़ासिया कोषाध्यक्ष, सत्येन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह संगठन मंत्री, बलवीर पूनिया व अंशुल लवानिया उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार संयुक्त मंत्री, विमला देवी महिला मंडल उपाध्यक्ष, रामकन्या चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रितु चौधरी सभाध्यक्ष, नीमिका चौधरी संगठन मंत्री, मोनिका चौधरी संयुक्त संगठन मंत्री, सुनीता शर्मा, पिंकी, अनीता, माधुरी, सरिता खैरवा, किरण उपाध्यक्ष, मधुरानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुनीता चौधरी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया। बाद में शिक्षक संघ की अलग-अलग समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिसमें प्रदेश महामंत्री ने समस्याओं के समाधान को लेकर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन देते हुए एकजुट होने का आहृवान किया। सम्मेलन का संचालन जिला संगठन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षक तारासिंह ने किया।