उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा सम्मानित

Support us By Sharing

उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा सम्मानित

भरतपुर-अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज एवं महिला जिला अध्यक्ष पदमा मनोचा के मार्गदर्शन में भरतपुर स्थित खादी कॉलोनी में प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा के निवास पर सीआरपीएफ में सीपीओ उप निरीक्षक पद पर चयनित रजत शर्मा का माला व दुपट्टा पहना कर एवं भरतपुर की आराध्य देव बांके बिहारी जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि एक सब इंस्पेक्टर का काम मुख्य रूप से कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। उप निरीक्षक का पद सबसे शक्तिशाली पदों में से एक है। इसका कारण यह है कि वह भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता से प्राप्त शक्तियां आपके क्षेत्राधिकार में आती हैं। जिनका उपयोग सदैव आमजन व कानून की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए,ऐसी उन्होंने रजत शर्मा से अपेक्षा व्यक्ति की। रजत शर्मा ने बताया कि यह प्रेरणा,उन्हें अपने माता पिता व परिवारीजनों से मिली। इस अवसर पर इनके पिता प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा,माता किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या नीरू शर्मा का भी स्वागत सम्मान किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ संयोजक राजेंद्र दंडोतिया,उपाध्यक्ष पीयूष जयशंकर टाईगर,उप महामन्त्री विनोद उपाध्याय, वेदो,संगठन मंत्री सोनू सिंघल,शहर उपाध्यक्ष प्रवेश भारद्वाज,शहर उपाध्यक्ष अमित गौरावर आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!