राजेंद्र जिलेदार चौथी बार शिक्षक संध के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त


राजेंद्र जिलेदार चौथी बार शिक्षक संध के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा नदबई की नवीन कार्य कारिणी घोषित

नदबई.राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा नदबई के वार्षिक चुनाव सोमवार को कस्बा स्थित गायत्री मंदिर पर संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक श्याम सिंह जघीना,चुनाव अधिकारी मुकेश पराशर , यादव चंद्र लवानियाँ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर उपाध्याय एवं विष्णु भगवान कटारा की देख रेख में संपन्न कराई गई चुनाव प्रक्रिया में सर्वसमत्ति से लगातार चौथी बार राजेंद्र सिंह जिलेदार को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही अंकुर जिंदल ब्लॉक मंत्री व कपिल देव लवानियां को भी पुनः कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार संरक्षक मंडल में गिरधारी लाल लवानियां, लक्ष्मण उपाध्याय, पन्नालाल शर्मा, मधुबाला दीक्षित का सर्वसमत्ती से चयन किया गया। तदोपरांत बैठक में मौजूद संगठन के सदस्य के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पटका व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए संगठन में अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने का आह्वान किया गया।इस मौके पर ललितेश कुमार,यशपाल सिंह,हनुमान गुर्जर,रामविजय फौजदार,नंदलाल,धीरसिंह गुर्जर,कुंवर सिंह गुर्जर,रामकरण मीना,बलवीर सिंह फौजदार,शिक्षा सूबेदार,ब्रजेश कुमार फौजदार को ब्लॉक कार्यकारिणी में नियुक्त करते हुए शपथ दिलाई गई।।


यह भी पढ़ें :  मतदान एक त्यौंहार-स्वीप के तहत पोस्टर का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now