राजेश भावसार तीसरी बार निर्विरोध श्री शंख धाम सेवा समिति के अध्यक्ष


बांसवाड़ा| राजेश भावसार तीसरी बार निर्विरोध श्री शंख धाम सेवा समिति के अध्यक्ष चुने गए। श्री राधा कृष्ण शंख धाम सेवा समिति की बैठक आहूत की गई। यह बैठक में स्वर्गीय मोहनलाल देवारा सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र देवारा के मुख्य अतिथि में रूप में हुई। इसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनीत पंड्या ने बताया कि समिति के अध्यक्ष के रूप में सरल सहज व्यक्तित्व वाले,धार्मिक अनुष्ठानों में समर्पित सबको साथ में लेकर चलने वाले, पिछले 2 कार्यकाल मैं मंदिर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान करने वाले व समाजसेवी राजेश भावसार, निवासी- खांदू कॉलोनी को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । इस अवसर पर राजेश भावसार ने कहा कि इसी तरह हमें सेवा कार्य व धार्मिक अनुष्ठान करने का मौका मिलते रहना चाहिए। सभी सदस्यों ने मिलकर मुझ पर भरोसा जताया है उसके लिए उनकी बातों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाता हूं। इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा, नवीन चंद्र व्यास, राजेश व्यास,नागेंद्र सिंह राठौड़,कीर्ति व्यास, कल्याण सिंह, तरुण व्यास,शरद कुमार शर्मा,अखिल व्यास,धर्मेंद्र शर्मा, कन्हैयालाल श्रीमाल, राजकुमार शर्मा, अरविंद सिंह राठौड़, प्रतीक देवारा आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  परशुराम चरितम का विमोचन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now