राजरानी दामोदर सोनी सेवा समिति समूह ने मनाया बाल दिवस


डीग। अमर दीप सेन। राजरानी दामोदर सोनी सेवा समिति की महिला समूह द्वारा भावना गांधी के नेतृत्व में बाल दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोवर्धन मोड पर बच्चों को स्कूल कीट एवं फल देकर बाल दिवस मनाया गया।
साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा खेल प्रतियोगिता भी कराई गई।
समूह अध्यक्ष गौरव सोनी ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए यह जरूरी है कि उनकी शिक्षा एवं कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाए। बही भावना गांधी ने बताया कि हम जितना बेहतर तरीके से बच्चों की देख रेख करेंगे राष्ट्र निर्माण भी उतना बेहतर से होगा। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके शोषण को रोकना होगा। ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सके।
इस मौके पर विधायक अध्यापक प्रीति खंडेलवाल,हिमांशी लोहिया, गौरव सोनी , सागर सोनी, पीयूष शर्मा,भावना गांधी, अक्षत गांधी , दाऊदयाल नसबरिया आदि लोग मौजूद थे


यह भी पढ़ें :  गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के प्रयासों से ग्रामीण अंचल के छात्र अब ले सकेंगे उच्च शिक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now