रैली निकालकर विश्व शान्ति का दिया संदेश


रैली निकालकर विश्व शान्ति का दिया संदेश

सवाई माधोपुर 21 सितम्बर। अंतरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर 21 सितम्बर को राउमावि कुतलपुरा जाटान एवं स्थानीय संघ सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्काउट गाइड द्वारा विश्व में शान्ति के लिए रैली का आयोजन किया गया।
स्काउट गाइड सचिव महेश सेजवाल ने बताया कि रैली कुतलपुरा जाटान स्कूल से रवाना हो कर रेल्वे कालोनी, सुभाष नगर, अम्बेडकर नगर होते हुए शिव मंदिर पर सम्पूर्ण हुई। इस अवसर पर विश्व में शान्ति किस प्रकार कायम रह सकती है इस विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पर रहे विष्णु साहू एवं पूनम चैधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


यह भी पढ़ें :  वामन अवतार की कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now