राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शंकरगढ़ में निकाली गई रैली
कलाकारों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा स्वदेशी निर्मित उत्पादों के निर्माण का दिया गया संदेश
ब्यूरो राजदेव द्विवेदी/ प्रयागराज। सोमवार को नगर पंचायत शंकरगढ़ में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों के बुनकरों व, शिल्पकारो , कपड़ों पर पेंटिंग, तथा कपड़ों की रंगाई करने वाले, और ग्राफ,बनाने वाली सुनीता सिंह सहित तमाम अन्य कलाकारों को भाजपा महिला मोर्चा मंडल उमा वर्मा बारी माला पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर के श्री राम वाटिका से पुरानी बाजार तक रैली भी निकाली गई। हाथ से बने हुए सामानों एवं परिधानों के विषय में लोगों को जागरूक किया गया ।ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पादों को अपना मजबूत भारत का निर्माण का संदेश दिया गया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।