बैराड़ा में राम-रसिया दंगल धूमधाम से हुआ आयोजित
बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। समीपवर्ती ग्राम बैराड़ा में शुक्रवार को राम-रसिया दंगल का रंगारग आयोजन से किया गया। आयोजक टीम सदस्य राकेश सैनी ने बताया कि मुख्य गांव स्थित हनुमान जी मंदिर प्रांगण में राम रसिया दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय के अलावा सुरंगपुरा, पनवेड़ा एवं आंधीशील की गायक पार्टियां रंगारग प्रस्तुतियां पेश की। जिनको सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। गायक पार्टियों द्वारा राजाओं की वृतांत कहानी गायन शैली के माध्यम से सुनाई गई। कलाकारों ने गायन शैली के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान राम रसिया दंगल कार्यक्रम में आस-पास से सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहें।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।