गंगापुर सिटी| राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा गंगापुर सिटी कार्यकारिणी के चुनाव मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किए गए निर्वाचन अधिकारी गोपाल लाल गुप्ता, सह निर्वाचन अधिकारी हरि सिंह बरदाला, पर्यवेक्षक महेश जैन एवं सह पर्यवेक्षक सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए ।
जिसमें सभाअध्यक्ष पद पर मनीष झारेडा (प्रधानाचार्य),उपसभाअध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार लोधा (प्रधानाचार्य, अध्यक्ष पद पर श्री रामबाबू शर्मा (अध्यापक),कार्यकारी अध्यक्ष राम सिंह गुर्जर, मंत्री पद पर शिवचरण मीणा, कोषाध्यक्ष पद पर हनुमान प्रसाद शर्मा,जिला महासमिति सदस्य शिवजी लाल शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, जगदीश नारायण मिश्र, देवेंद्र शर्मा
गैलेक्सी शर्मा, महेश कुमार जैन, पवन कुमार सैनी, गोपाली शर्मा, प्रदेश महासमिति के लिए 6 सदस्य बनाए गए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि इस बार गंगापुर उप शाखा ने सदस्यता अभियान में पूरे जिले की उप शाखाओं से अधिक सदस्य बनाई है इसके लिए धन्यवाद के पात्र है। संगठन में ही शक्ति है जो संघ के लिए कार्य करेगा उसके लिए प्रदेश तन-मन- धन से हमेशा तैयार रहेगा।
संरक्षक महोदय जगदीश नारायण मिश्र ने बताया कि हमने संगठन के हित में कार्य करने से कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा अतः जो भी संगठन हित में कार्य करेगा वह कभी भी किसी प्रकार से परेशान नहीं रहेगा।
इस अवसर पर रामदयाल मीणा, सोहनलाल गुप्ता, जगदीश नारायण मिश्र,ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम प्रकाश मीणा, हरि सिंह मीणा, सुरेश चंद्र शर्मा, शिवजी लाल शर्मा, रामबाबू शर्मा, महेश कुमार जैन,मुरारी लाल गुर्जर, शिवचरण मीणा, प्रणव धाकड़, राकेश गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, अशोक कुमार, एवं सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।