रामधाम ट्रस्ट की जीव-दया, गौसेवा और अध्यात्म से समाज को नई प्रेरणा


रामधाम में पक्षियों के लिए दाना, अध्यात्म रामायण प्रवचन, सप्तचंडी यज्ञ और रविवार को साप्ताहिक रामायण पाठ का होगा आयोजन।

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा रामधाम ट्रस्ट द्वारा हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में जीव-दया, गौसेवा और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से सेवा, संस्कार और मानवता का संदेश निरंतर दिया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से संचालित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।

श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका एवं सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के सानिध्य में सेवा कार्य नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य जीवों के प्रति करुणा, गौसेवा, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना है।

प्रतिदिन पक्षियों के लिए डाला जा रहा दाना

ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पक्षियों के लिए दाना डाला जाता है। इस दौरान सैकड़ों कबूतर एवं अन्य पक्षी एक साथ भोजन ग्रहण करते हैं। यह सेवा कार्य प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता तथा करुणा का प्रेरक संदेश देता है।

अध्यात्म रामायण प्रवचन और सप्तचंडी यज्ञ जारी

रामधाम में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे अध्यात्म रामायण पर प्रवचन एवं चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विश्व कल्याण की भावना से सप्तचंडी यज्ञ भी निरंतर जारी है।

यज्ञ के दौरान 11 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सहस्त्रनाम पाठ एवं हवन में आहुतियां दी जा रही हैं। इन धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा रामधाम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर बना हुआ है।

रविवार को होगा साप्ताहिक रामायण पाठ

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी रविवार दोपहर 3 बजे सुभाषनगर स्थित श्रीराम मंदिर में साप्ताहिक रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

ट्रस्ट ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *