गंगापुर सिटी से कांग्रेस के प्रत्याशी बने रामकेश मीणा
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। 26 अक्टूबर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को है। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में प्रत्याशियों की दो सूची जारी की गई थी। आज गुरुवार देर शाम को कांग्रेस पार्टी द्वारा 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। जिसमें गंगापुर सिटी से रामकेश मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है। अब पांचवीं बार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे रामकेश मीणा। सबसे पहले बसपा से 2003 में चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव जीत नहीं पाए। 2008 में वापस बसपा से चुनावी मैदान में उतरे और जीतकर कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया। 2013 में कांग्रेस ने टिकट दिया लेकिन मतदाताओं के विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए और लगभग 30,000 वोटो से हार का सामना करना पड़ा। 2018 में फिर से रामकेश मीणा निर्दलीय विधायक के रूप में चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की और कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। अब दूसरी बार कांग्रेस पार्टी ने रामकेश मीणा को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब चुनावी समर में कूदने के लिए रामकेश मीणा कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बन गए हैं। यदि वर्तमान हालातो की बात करें और वर्तमान हालात देखे तो कांग्रेस के टिकट पर जीतना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। दूसरी और करौली से लाखन सिंह और सपोटरा से रमेश मीणा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी की और सूची की जारी होते ही गंगापुर सिटी से वर्तमान विधायक रामकेश मीणा को विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषित करने पर कांग्रेस समर्थकों एवं विधायक समर्थकों द्वारा विधायक आवास पर आतिशबाजी कर खुशी का जबरदस्त इजहार किया।
आपको यहाँ यह भी बता दें कि भाजपा द्वारा अभी तक दो ही सूची जारी की गई है और गंगापुर सिटी से अभी तक भाजपा द्वारा कोई प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। इधर गंगापुर सिटी से भाजपा में दो बड़े-बड़े नाम है। हालाँकि भाजपा के टिकिट के लिए और कई नाम है। अब भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है..?
कुछ भी हो लेकिन विधानसभा चुनाव में गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से जबरदस्त मुकबला देखने को मिलेगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।