ओउमाश्रय सेवा धाम में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया ” गौशाला को “नंदिनी “गौमाता अनुष्ठान पूर्वक भैंट

श्रीराम ने गौ उत्पाद सेबन तथा गौसेवा द्वारा सात्विकता से विना रथ और शस्त्रास्त्रों के महावली रावण पर विजय पाई -” यश”
जयपुर, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व ओमाश्रय सेवा धाम में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमति कांता देवी धर्म पत्नि श्याम सुंदर गुप्ता ने ओमाश्रय गौशाला को “नंदिनी ” गौमाता अनुष्ठान पूर्वक भैंट की।
ओउमाश्रय संचालक वैदिक चिंतक यशपाल यश ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिन पर ये अनुष्ठान,यज्ञ, संस्कार एवं सेवा कार्य ही इन की सच्ची भक्ति है।यश ने कहा कि श्रीराम गौ उत्पादों का सेवन तथा गौसेवा द्वारा सात्विकता से विना रथ तथा शस्त्रास्त्रों सोने की लंका के अधिपति रावण पर विजय प्राप्त कर सके।
यश ने रामायण में श्रीराम विभीषण संवाद ” रावनु रथी विरथ रघुवीरा केहि विधि जितहु वीर वलबीरा” पर राम द्वारा दिए जबाब की चर्चा करते हुए कहा कि सात्विकता यम नियम पालन गुरु सेबा प्राणियों से प़ेम प़माद रहित उत्साह और निरंहकारता ही मेरे सबसे बड़े हथियार हैं।
इस अवसर पर श्याम सुंदर गुप्ता श्रीमति कांन्ता गुप्ता मुख्य यजमान रहे। पंडित दिनेश शर्मा ने गौपूजन अनुष्ठान कराया। श्रीमति सन्तोष नारायण शर्मा श्रीमति कविता श्रीमति श्रीमति ज्योति श्रीमति नीना श्रीमति शालू अमित गुप्ता श्रीमति नीतू गुप्ता ललित गुप्ता श्रीमति अनीता गुप्ता शगुन गुप्ता रेयांश गुप्ता याहबी गुप्ता मोहित आहुजा निशा भी आए।

Support us By Sharing
error: Content is protected !!