रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


सवाई माधोपुर 30 नवम्बर। आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय कुश्तला सवाई माधोपुर में संविधान दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अर्न्तगत महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. निधि जैन ने बताया कि बी.एड. प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष की सभी छात्राध्यापिकाओं के 5-5 के समूह बनाकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रत्येक गुप्र को भारत सरकार व राज्य सरकार के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे- स्वास्थ्य – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री आयुष्माान दुर्घटना बीमा योजना, सिंचाई – ई.आर.सी.पी., रिवर लिंकिंग प्रोजेक्ट, जल संचय-मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान-2.0, शिक्षा- पी.एम.श्री विद्यालय, नई शिक्षा नीति, युवा- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम, 5 साल में 10 लाख रोजगार, गरीब-प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला- उज्ज्वला, लखपति दीदी योजना, किसान- पी.एम. किसान, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग की थीम पर रंगोली बनाई गयी।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिक्षा के क्षेत्र में पी.एम. विद्यालय की थीम पर बी. एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका प्रियंका सैनी, राजकान्ता गुर्जर, सरिता सैनी, मीना मीना, प्रिया मीना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर एक राज्य एक चुनाव की थीम पर बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका विद्या बैरवा, सुनिता बैरवा, किरण बैरवा, संगीता महावर, शिमला ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना की थीम पर बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका मनीषा मीना, पियंका सैनी, केशन्ती मीना मोपिका मीना, मनीषा मीना तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की थीम पर बी. एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिका दीपा गर्ग, पूजा सैनी, सोनिया बैरवा, लाड़ बाई प्रजापत ने प्राप्त किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now