बजीरपुर के राशि उपाध्याय बनी एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत का 60 वां प्रांत अधिवेशन भरतपुर के यूआईटी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ अधिवेशन के घोषणा सत्र मे प्रांत अध्यक्ष डॉ जिनेश जैन ने घोषणा करते हुए राशि उपाध्याय को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व निर्जला औदिच्य को प्रांत राष्ट्रीय कला मंच सहसंयोजक बनाया है , राशि उपाध्याय गंगापुर सिटी के बजीरपुर की रहने वाली है, राशि उपाध्याय ने पूर्व में महाविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, नगर सहमंत्री, नगर मंत्री, आदि अनेक को दायित्व का निर्वहन किया है,निर्जला औदिच्य पूर्व में राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक आदि दायित्व का निर्वहन किया है , राशि उपाध्याय व निर्जला औदिच्य प्रदेश में दायित्व मिलने पर पूरे जिले में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर रही साथ ही कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार शर्मा (बन्टी ) ने बताया कि राशि व निर्जला दोनों ही संगठन के लिए तन मन धन से संगठन के कार्य करने में समर्पित है सदैव राष्ट्र का पुनर्निर्माण के लिए संगठन के विचार धाराओं के लिए धरातल स्तरीय पर कार्य करती है संगठन सदैव कार्यकर्ताओं के व राष्ट्र के पुनर्निर्माण व छात्र शक्ति के लिए कार्य करता है एक छोटे से नगर से शुरुआत होते-होते विद्यार्थी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक जाते हैं राशि व निर्जला दोनों ने संगठन के समर्पित भाव से काम किया नगर से शुरुआत करते-करते आज प्रदेश स्तर तक पहुंची है कार्यकर्ताओं के बीच में खुशी है की जो संगठन के लिए समर्पित रहते हैं उनके लिए संगठन समर्पित रहता है!

यह भी पढ़ें :  वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी

इसी दौरान प्रांत उपाध्यक्ष डॉ धर्मवीर मीणा ,पूर्व जिला सह संयोजक एवं छात्र नेता नागेश कुमार शर्मा , जिला संयोजक मनोज सैनी, भाग संयोजक विनीत खंडिप, नगर सह मंत्री खुशी जग्रवाल, महाविद्यालय इकाई मनीष गुर्जर, नगर कार्य सदस्य राकेश गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now