राष्ट्रीय मीणा छात्र महासभा अध्यक्ष रविन्द्र सिनपिनी ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से की शिष्टाचार मुलाकात

Support us By Sharing

राष्ट्रीय मीणा छात्र महासभा अध्यक्ष रविन्द्र सिनपिनी ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से की शिष्टाचार मुलाकात

भरतपुर-राष्ट्रीय मीणा छात्र महासभा अध्यक्ष रविन्द्र सिनपिनी ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से जयपुर पहुंचकर उनके निज निवास पर गुलदस्ता भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की। छात्र महासभा अध्यक्ष रविन्द्र मीना सिनपिनी ने बताया कि पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादे को, उनके मुकद्दर के सफेद पन्ने कभी कोरे नहीं होते। राजस्थान महिला शक्ति की प्रेरणास्रोत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान की राजनीति का एक ऐसा निर्विवाद चेहरा जो राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री पद पर अपना दायित्व निभा चुकी हैं। जिस पर राजनीतिक जीवन में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और अपने दो बार के कार्यकाल में राजस्थान को निम्न ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। योजनाओं के सहयोग से महिला को परिवार की मुखिया बनाने का काम किया। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है, वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। वर्तमान सरकार में हर वर्ग महिला, दलित, शोषित सब परेशान हैं। महिलाओं पर हर रोज बलात्कार, यौन उत्पीडन के केस सामने आते हैं। अगर राजस्थान में वर्तमान सरकार के कार्यों की तुलना अगर किसी से करेंगे तो सिर्फ वसुंधरा राजे सिंधिया के कार्यों से करेंगे। क्योंकि भाजपा की एक मात्र पूर्व मुख्यमंत्री है जिसने अपने दम पर सरकार बनाई। वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान में बहुत महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करके राजस्थान को पिछड़े प्रदेश से अग्रिम प्रदेश की पंक्ति में लेकर आयी।लेकिन भाजपा के कुछ स्वार्थी नेता अपने निजी स्वार्थ के लिए वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम तक नहीं लेना चाहते।
राजस्थान के हर नागरिक हर महिला की उम्मीद है वसुंधरा राजे को अबकी बार राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार प्रदेश में कमान सौंपी जाएगी। अगर वसुंधरा राजे को साइड लाइन किया जाता है तो भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। राजस्थान की उम्मीद वसुंधरा राजे वसुंधरा राजे है। समय परिवर्तनशील है जल्द ही फिर से वसुंधरा राजे सरकार।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!