राष्ट्रीय प्रजापति स्वाभिमान मंच ने यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत


राष्ट्रीय प्रजापति स्वाभिमान मंच ने यमुनानगर भाजपा जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ने आपके बीच रहने वाले सामान्य प्रजापति को यमुनानगर भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाकर जो सम्मान पूरे प्रदेश में दिया है वह पूरे प्रजापति समाज के लिए गौरव की बात है। यह मोदी-योगी के नेतृत्व में ही संभव है। हमारे लिए जिलाध्यक्ष बनना गौरव की बात है। अब सभी प्रजापति समाज को 2024 में भाजपा के कमल को बोट देकर एतिहासिक जीत के साथ आभार जताना होगा। उक्त बातें वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रजापति स्वाभिमान मंच गुनौर मेजा द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनानगर विनोद प्रजापति ने प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए कहीं ।और यह भी चेताया कि अब यह नहीं सोचना है कि हमारे बोट देने से दूसरा समाज नेता बन जाएगा। भाजपा सरकार मोदी योगी के नेतृत्व में प्रजापति समाज सम्मान के साथ रहेगा और कमल का परचम लहराएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रजापति स्वाभिमान मंच पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष जयसिंह पटेल, आदेश पटेल, राजकुमार मिश्रा, श्यामधर द्विवेदी, राम भवन द्विवेदी, संजीव कुमार मिश्रा, मनोज गुप्ता, दिवाकर प्रताप सिंह आदि रहें। संचालन रोशन लाल प्रजापति ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now