शाहपुरा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित, संजीव शर्मा बने जिलाध्यक्ष


अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला साधारण सभा में नई कार्यकारिणी का गठन, शिक्षक हितों और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन।

शाहपुरा। शाहपुरा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) जिला शाहपुरा इकाई की प्रथम जिला साधारण सभा रविवार को गांधीपुरी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में तीन सत्रों में आयोजित हुई। सभा में प्रदेश, संभाग, जिला एवं खंड स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए संजीव कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा अमर सिंह चौहान को जिला मंत्री मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, मां सरस्वती एवं संगठन के प्रेरणा पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने की। मुख्य वक्ता एवं पालक कार्यकर्ता महेश कुमार शर्मा (केकड़ी) ने संगठन की विचारधारा, शिक्षक हितों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंच संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया।

द्वितीय सत्र में संगठन विस्तार और शिक्षक हितों पर हुई चर्चा

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने की। इस दौरान सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, शिक्षक हितों, स्थानांतरण, डीपीसी, सेवा संबंधी समस्याओं तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

समापन सत्र में संगठन की मजबूती पर दिया गया संदेश

समापन सत्र में मुख्य वक्ता दिलीप पाराशर ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक समाज की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया। सत्र का संचालन नवमनोनीत जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने किया। इसी दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

नई जिला कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नवगठित कार्यकारिणी में संजीव कुमार शर्मा (जिलाध्यक्ष), अमर सिंह चौहान (जिला मंत्री), सीताराम जाट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), भगवान सिंह (उपाध्यक्ष), रामेश्वर बगड़िया (महिला उपाध्यक्ष), दिनेश कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा), हनुमान प्रसाद शर्मा (उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा), शिवचरण शर्मा (उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा), पवन जोशी (सचिव माध्यमिक शिक्षा), शांति धाभाई (महिला मंत्री), अंबिका धाभाई (जिला महिला सचिव), बालकृष्ण मालू (सचिव संस्कृत शिक्षा), दिनेश लक्षकार (अतिरिक्त जिला मंत्री), शांतिलाल पोखरणा (कोषाध्यक्ष), प्रशांत चौधरी (प्राध्यापक सदस्य) तथा रीता धोबी (प्रधानाचार्य सदस्य) एवं योगेश कुमार कुमावत (प्रयोगशाला सहायक सदस्य) सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

शिक्षक हित और संगठन सशक्त बनाने का लिया संकल्प

सभा में पूर्व संभाग संगठन मंत्री इंदिरा धुपिया, कोटड़ी खंड अध्यक्ष दुर्गाशंकर शर्मा, बनेड़ा खंड अध्यक्ष वेदप्रकाश पारीक, जहाजपुर खंड अध्यक्ष मानसिंह मीणा, फुलिया खंड अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, कोटड़ी मंत्री पुष्पेंद्र काबरा, शाहपुरा मंत्री राकेश सोनी, कोषाध्यक्ष नयन बुला, कमल मीणा, संजय त्रिपाठी, नवरत्न मलबगड़िया सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के ध्येय “शिक्षक हित – राष्ट्र हित – संगठन शक्ति” को आत्मसात करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें :


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *