महिला उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का हुआ आयोजन


महिला उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

प्रयागराज। मंगलवार को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग प्रयागराज में किया गया। अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बीजेपी द्वारा किया गया। महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से संबंधित महिला कानून, दंड संहिता तथा घरेलू हिंसाऔर महिला उत्थान से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रमों का संयोजन राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीरेश कुमार उपनिदेशक पर्यटन प्रयागराज, रंग बली पटेल, श्याम बिहारी गौड़, रागनी चंद्रा, ओंकारनाथ त्रिपाठी, उमेश कनौजिया, विजय पटेल, रत्नेश द्विवेदी, श्रीमती राजश्री पांडेय, कीर्ति पटेल, रमेश वर्मा, रोशन लाल, शुभम कुमार, राजू सिंह आदि की उपस्थिति रही।


यह भी पढ़ें :  चोरी की 6 मोटरसाइकिलों के साथ दबोचे गए तीन शातिर बाइक चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now