भाजपा जिला कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत


भाजपा जिला कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भाजपा सरकार ने निरंतर मोदी-योगी के नेतृत्व में अनूसूचित वर्ग के विकास व मुख्यधारा में लाने व महिलाओं के सम्मान और सहभागिता के लिए निरंतर सबका-साथ,सबका विकास, सबका-विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर एतिहासिक कार्य कर रही है। इस लिए भाजपा यमुनानगर अनूसूचित वर्ग महासम्मेलन व नारीशक्ति बंदन सम्मेलन का सफलतम आयोजन यमुनानगर जिला करें जिससे सरकार के योजनाओं से सभी लोग जागरूक हो सके उक्त बातें वृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में यमुनानगर जिला कार्यालय पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति एवं जिला पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। जिलाध्यक्ष यमुनानगर विनोद प्रजापति ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम् भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महापौर गणेश केसरवानी,पूर्व विधायक दीपक पटेल आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now