विशाल विप्र महिला महाकुंभ के निमंत्रण पत्र का विमोचन


बांसवाड़ा| महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा द्वारा आगामी 22 दिसंबर को आयोजित विशाल विप्र महिला महाकुंभ के निमंत्रण पत्र का विमोचन आज किया गया।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डा.कीर्ति आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में महाकुंभ कार्यक्रम संयोजीका दक्षा उपाध्याय,प्रदेश मंत्री पुष्पा व्यास, जिला महामंत्री बरखा जोशी,नगर अध्यक्ष अर्चना दवे, मिथिलेश कौशिक, सुनीता कौशिक उपस्थित रही। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डा.कीर्ति आचार्य ने बताया 22दिसंबर लियो कॉलेज बांसवाड़ा में आयोजित संभागीय विप्र महिला महाकुंभ एवम खेलकूद प्रतियोगिता में बांसवाड़ा,डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले में संपर्क अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम संयोजिका दक्षा उपाध्याय ने बताया कि विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी के नेतृत्व में आयोजित विप्र महिला महाकुंभ ऐतिहासिक रहेगा।
नगर अध्यक्ष अर्चना दवे ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ बांसवाड़ा पूरे संभाग में संपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनायेगे।


यह भी पढ़ें :  अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में अग्र बंधुओ ने लिया बढ़ चढ़कर भाग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now