उनियारा 8 मई। शहर में मोहिनी एकादशी पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शहर के प्रमुख मंदिरो चारभुजा नाथ, राम रघुनाथ, छप्पन महाराज, प्याल के बालाजी, श्रीसत्यनारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रीराम रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड़ ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर की सीढ़ियों को धोकर दीपक जला पुष्प चढ़ा कर मंदिर में प्रवेश किया। भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन करते हुए 108 परिक्रमा लगाई। इस दौरान पंडित द्वारा मोहिनी एकादशी की कथा का वाचन किया गया। पुजारी अमित भारद्वाज ने बताया कि मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है एवं सभी कार्यों में सफलता मिलती है। भगवान विष्णु ने देवताओं की रक्षा के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। महिलाओं ने दिनभर उपवास रख शाम को फलाहार कर उपवास खोला। इस दौरान विश्व शांति व परिवार के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान बावड़ी के चौक स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर में महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। घरों में भी लोगों ने भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा अर्चना कर भगवान विष्णु से देशवासियों, सैनिकों की सुरक्षा के साथ विश्व शांति की कामना की गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में संतोष जांगिड़ छवि जांगिड़ प्रेम देवी सैनी काजल जागिड, सुमित्रा शर्मा, रेखा सैनी, सुमन शर्मा सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।