नवनिर्मित गायत्री मंदिर में गंगा दशहरा पर्व पर गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ पूजन का धार्मिक अनुष्ठान आयोजन


कुशलगढ|अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आज नवनिर्मित गायत्री मंदिर में गंगा दशहरा एवं जय गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी गायत्री परिवार के संस्थापक आज ही के दिन ब्रह्मलीन मोक्ष दिवस के उपलक्ष में गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ पूजन का धार्मिक अनुष्ठान आयोजन किया गया जिसमें सर्वजन हिताय सर्व मंगल कामना घोष संरक्षण अच्छी बारिश की कामना पर्यावरण रक्षा एवं विश्व शांति के लिए गायत्री मंत्र द्वारा आहुतियां यज्ञ में दी गई इस अवसर पर गायत्री परिवार के विजयपाल सिंह, देवेंद्र भाई त्रिवेदी,गोपाल भाई बोराणा पंडित हेमेंद्र पण्डया गोवर्धन भाई भाटिया कैलाश बहन मातृशक्ति नन्हे बच्चों की उपस्थिति में मुख्य जजमान हरीश भाई पुत्र दीपक भाई कच्छावा धर्मपत्नी द्वारा पूजा अर्चना कर आहुतियां यज्ञ में दी गई।


यह भी पढ़ें :  अग्र महाकुंभ की तैयारियो पर चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now