मां करमाबाई को याद कर निराश्रित बालिकाओं को कराया भोजन


मां करमाबाई को याद कर निराश्रित बालिकाओं को कराया भोजन

भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी/ भक्त शिरोमणी मां करमाबाई की 389 वीं पुण्यतिथि (जीवित समाधिस्थ) को करमा बाई जाट महिला संस्था की उदयपुर इकाई द्वारा जिला स्तर पर श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने माँ को पुष्पांजलि दी और आश्रय सेवा संस्थान सेक्टर 14 उदयपुर मे निराश्रित बालिकाओं के लिए भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था की जिलाध्यक्ष कमला चैधरी और अन्य सदस्य राजश्री चैधरी, उर्मिला चैधरी, स्नेहा चैधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष कमला चोधरी ने बताया कि संस्था आज से पुरे वर्ष भर महिलाओ और बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि के लिए कार्यक्रम आयोजित करवाती रहेगी।


यह भी पढ़ें :  संभागीय आयुक्त ने रायला में पल्स पोलियो अभियान का किया निरीक्षण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now