संविधान बचाओं रैली में शामिल होने का लिया संकल्प


नगर रोड़ स्थित परशुराम धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक; जयपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

नदबई। नदबई नगर रोड स्थित परशुराम धर्मशाला में कांग्रेस ब्लॉंक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्यरूप से सोमवार को जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की संविधान बचाओं रैली को लेकर चर्चा करते हुए रैली में शामिल होने का संकल्प लिया। बाद में रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले पहलगाव में हुए आतंकी हमले में सैलानियों की मौत होने पर मौन धारण करते हुए श्रद्वाजंलि दी गई। बाद में प्रभारी राजीव सिंह ने देश में लोकतंत्र की सुरक्षा व संविधान बचाने के लिए प्रस्तावित रैली में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रदेश सचिव प्रशान्त उपाध्याय, युवा विधानसभा अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, पूर्व पार्षद मदनलाल बिहारिया, दिलीप बहरामदा, अशोक खण्डेलवाल, डॉं के.पी.सिंह, मनीष फौजदार आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  शिवाड़ मेले को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now