जौहर स्मृति संस्थान द्वारा चित्तौड़गढ़ में 15 मार्च को सभा में शामिल होंगे दिए दायित्व


खोड़न| जौहर स्मृति संस्थान द्वारा चित्तौड़गढ़ में 15 मार्च को आयोजित होने वाले जौहर मेले एवं धर्म सभा में शामिल होने को लेकर मेतवाला गांव मे रावले परिसर में राजपूत समाज जन की बैठक आयोजित हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह चौहान म जौहर स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष एव मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान के मुख्य अतिथि में बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी ने इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया । बैठक में भारत विकास परिषद पालोदा के अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह सिसोदिया ने इस धर्म सभा में अपनी उपस्थिति देने को अपना गौरव बताया। इस अवसर पर राजपूत समाज के कई वरिष्ठ प्रबुद्धजन उपस्थित रहे सभी को अलग अलग दायित्व सौपे तथा सभी ने धर्म सभा में उपस्थिति हेतु सहमति प्रदान की।


यह भी पढ़ें :  योग्य दम्पत्तियों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करेंगे स्वास्थ्य कर्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now