जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक सम्पन्न


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रयागराज।जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को संगम सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने असंतोषजनक निस्तारण पाये जाने पर तहसीलदार कोरांव, हण्डिया एवं फूलपुर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो भी आख्या दी जाये, उसका एक बार अवलोकन अवश्य कर लें। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है साथ ही यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनत न बरती जाये। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को गौशालाओं का निरीक्षण करने के लिए कहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गण, तहसीलदार गण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now