प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिला विकास अधिकारी,सिंचाई विभाग ,जल निगम ,वन विभाग के अधिकारीगण एवं समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।लघु सिंचाई विभाग द्वारा 59 चेकडैम,161तालाब,114 रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना एवं 67 एनीकट के अनुमोदन हेतु प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए।समिति द्वारा परीक्षणोंपरांत अनुमोदन की संस्तुति प्रदान की गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।