ईमेल की जानकारी जुटाने के लिए राज्य के साथ साथ केंद्र एजंसियां की भी मदद ली जा रही है : रिद्धिम अग्रवाल


नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल व तमाम जिलों में न्यायलयों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड हाईकोर्ट को भी एक ईमेल के माध्यम से बम को उड़ाने की धमकी मिली तो आनन फानन में पुलिस पूरी तरह मुस्तेद नजर आने लग गई। इसी क्रम में आई जी कुमाऊँ मंडल रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा गेट पर पास दिखा कर ही हाईकोर्ट में आने जाने की अनुमति दी जायेगी। उन्होंने बताया सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं कहि से भी कोई परिंदा हरकत करने की सोच भी नही सकता है चारों तरफ़ से पुलिस की टीम निगाहे रखी हुई है। कुमाऊँ आई जी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा ईमेल का पता लगाने के लिए राज्य के साथ साथ केंद्र एजंसियां की भी मदद ली जा रही है। हाईकोर्ट को बम से उड़ाने वाले ईमेल भेजने वाले अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर दी है। आई जी का कहना है अफवाहों पर ध्यान न दे ।


यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नेताजी स्मृति पुरस्कार से नैनीताल के डॉ हिमांशु पांडे को किया गया सम्मानित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now