प्रयागराज। 19 दिनों तक चली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब समाप्त हो गई है। दुबई में खेले गए 9वें सीजन के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। ऐसे में इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल टीम भी बन गई।फाइनल जीतते ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित अब महेंद्र सिंह धोनी के बाद दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। माही की कप्तानी में भारत ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती थीं।
धोनी की कप्तानी में जीतीं 3 ट्रॉफी
महेंद्र सिंह धानी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2007,वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती थी। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 जीता था। अब रोहित ने दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीत ली है। मैन इन ब्लू ने कपिल देव की कप्तानी में सबसे पहले 1983 में वनडे विश्व कप जीता था। इसके अलावा सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारत 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता (श्रीलंका) बना।
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी: टी20 विश्व कप 2007
महेंद्र सिंह धोनी: वनडे विश्व कप 2011
महेंद्र सिंह धोनी: चैंपियंस ट्रॉफी 2013
रोहित शर्मा: टी20 विश्व कप 2024
रोहित शर्मा: चैंपियंस ट्रॉफी 2025
सौरव गांगुली: चैंपियंस ट्रॉफी 2002
कपिल देव: वनडे विश्व कप 1983
द्रविड़ की बराबरी की
रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 56 वनडे मैच खेले हैं और 42 में जीत दर्ज की है। इस दौरान टीम को 12 मुकाबलों में हार मिली और 1 मैच टाई-1 बेनतीजा रहा। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने 79 मैच खेले थे और 42 पर कब्जा जमाया था। ऐसे में रोहित शर्मा ने द्रविड़ की बराबरी कर ली है। वह वनडे में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।
भारत के सबसे सफल वनडे कप्तान
एमएस धोनी: 200 वनडे, 110 जीते
मोहम्मद अजहरुद्दीन: 174 वनडे, 90 जीते
सौरव गांगुली: 146 वनडे, 76 जीते
विराट कोहली: 95 वनडे, 65 जीते
राहुल द्रविड़: 79 वनडे, 42 जीते
रोहित शर्मा: 56 वनडे, 42 जीते

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।