रोहित उपाध्याय भरतपुर संभाग के आई टी विभाग के बने संयोजक


रोहित उपाध्याय भरतपुर संभाग के आई टी विभाग के बने संयोजक

संयोजक बनने पर ग्रामीणों ने किया उपाध्याय का स्वागत

नदबई- 01 सितंबर। ग्राम पंचायत ऊंच एवं पिपरऊ मे रोहित उपाध्याय को भरतपुर संभाग संयोजक आईटी विभाग बनाए जाने पर शुक्रवार को बुजुर्गो एवं युवाओ द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
उसके उपरांत भरतपुर संभाग संयोजक रोहित उपाध्याय के द्वारा प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत ग्रामवासियों को राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
रोहित उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे नदबई के साथ साथ पूरे राजस्थान की स्थिति चिंताजनक है। आए दिन राजस्थान मे महिलाओं के साथ बलात्कार,दलितों पर अत्याचार, किसानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। शांतिप्रिय राजस्थान को अपराध एवं भ्रष्टाचार मे नंबर वन बनाकर प्रदेश को कलंकित किया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता आज तक नहीं मिला और न ही किसानों का कर्जा माफ़ हुआ। केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाए जन धन योजना,किसान सम्मान निधि योजना,उज्जवला योजना,हर घर शौचालय आदि के बारे मे लोगों को अवगत कराया। आज पुरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। विदेशों मे भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। स्वदेशी वैक्सीन के माध्यम से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को मात देते हुए भारत ने विदेशों को भी निःशुल्क वैक्सीन वितरित की गई थी। राजस्थान की सुरक्षा एवं विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
इस मौके पर चंद्रप्रकाश शर्मा,धनपाल ऊंच,चेतराम शर्मा,विष्णु लवानिया,चित्रपाल सिंह,रामवीर चौधरी,दीनदयाल,जोगेंद्र चौधरी,रमेश,तुहीराम शिवकांत शर्मा, हरिचरण कचेरा,बन्नो गुर्जर,संतोष शर्मा,गुलशन आदि लोग मौजूद थे

यह भी पढ़ें :  एमबीडी महाविद्यालय में रन फाॅर फिट राजस्थान का आयोजन

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now