रोल पर्यवेक्षक ने जहाजपुर में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Support us By Sharing

रोल पर्यवेक्षक ने जहाजपुर में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी/ द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अन्तर्गत पुनरीक्षण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त रोल पर्यवेक्षक महोदय द्वारा जहाजपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। मतदान केन्द्र ऊँचा के निरीक्षण के दौरान बी एल ओ के कार्य का निरीक्षण किया तथा BLO एप से संबंधित जानकारियां ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जहाजपुर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस.डी.एम.) ने बतायाया की मतदान केन्द्र संतोष नगर जहाजपुर में नियुक्त BLO से BLO एप एवं अब तक कितने नाम जोड़े एवं हटाये की जानकारी ली गई एवं BLO को दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात ई.आर.ओ. कार्यालय पहुंचकर निर्धारित चैक लिस्ट के बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं हटाये गये मतदाताओं को दिये गये नोटिसों का अवलोकन किया गया। PWD VOTERS की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पर्यवेक्षक के साथ अति जिला कलक्टर शाहपुरा द्वारा भी दिशा-निर्देश दिये गये। रोल पर्यवेक्षक के साथ ई.आर.ओ. जहाजपुर एवं तहसीलदार जहाजपुर भी उपस्थित रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!