डीग |आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 आखातीज के पावन पर्व पर डीग रोशनी महिला मंडल के द्वारा कन्यादान महादान का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष के साथ किया गया। रोशनी महिला मंडल ने गांव शाहपुर की दो जाटव परिवार की कन्याओं का कन्यादान किया। महिला मंडल के द्वारा बेटियों के कन्यादान में 11 साड़ी 7 जोड़ी पैंट शर्ट 21 बर्तन दो बाटी ओवन श्रृंगार का संपूर्ण सामान,दो गले के सेट, Gift item, bed sheet ,चांदी के बिछुऐ दो जोड़ी, दो चैन चांदी की ,दो अंगूठी, दो नाक के कांटे, सोने नगद ₹1100 के तथा अन्य खाद्य सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान ki । आज ग्रुप के सदस्यों में से अध्यक्ष मीरा गोयल ,महामंत्री मधु जैन, मीडिया प्रभारी राजवती यादव, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ,सदस्य दीपा शर्मा ,मनोरमा सैनी ,प्रेमलता गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष मंजू चौधरी तथा आशा शर्मा मौजूद रही।