नवसंवत्सर पर मानव कल्याण एवं विश्व शांति हेतु दी आहुतियां


जीव सेवा एवं आध्यात्मिक उन्नति को समर्पित रहेगा संवत २०८१ -” यश”

जयपुर, मुहाना शिव विहार कालोनी स्थित निराश्रित जन सेवार्थ ओमाश्रय सेवा धाम में नवसंवत्सर पर मानव कल्याण एवं विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां दी गई।
इस अवसर पर ओमाश्रय संचालक एवं वैदिक चिंतक यशपाल यश ने कहा कि नव संवत २०८१ जीव सेवा एवं आध्यात्मिक उन्नति को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर मुख्य यजमान पुत्र योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता श्रीमति मीना गुप्ता यशपाल श्रीमति मधु यश जयप्रकाश खण्डेलवाल एवं श्रीमति अनिता खण्डेलवाल रहे। दीपांश गरिमा गर्ग श्रीमति काव्या चेन्नई मंथन राशि आर एम शर्मा एवं श्रीमति विजेता शर्मा आदि मौजूद रहे।
ओउमाश्रय बानप़स्थ आश्रम की माताजी श्रीमति सन्तोष नारायण शर्मा ने आशीर्वाद दिलवाया। नवसंवत्सर पर प़भुजनों को विशेष भोजन प्रसादी वितरण हुई।


यह भी पढ़ें :  गंगापुर सिटी में निकाली गई गणेश विसर्जन पर शोभायात्रा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now