अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दुस्तान जिंक रामपुरा आगुचा में सखी उत्सव का आयोजन


महिलाओं को संगठित कर सशक्तिरण एवं आत्मनिर्भरता की हिन्दुस्तान जिंक की पहल अनुकरणीय: जिला कलेक्टर

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दुस्तान जिंक रामपुरा आगुचा में सखी उत्सव का आयोजन, 1500 से अधिक ‘सखियों‘ ने हर्षोल्लास से की भागीदारी

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महिलाओं को संगठित कर उन्हें सशक्त करने और आत्मनिर्भर बनाने की हिन्दुस्तान जिंक की पहल अनुकरणीय है, यह बात जिला कलेक्टर नमित मेहता ने हिन्दुस्तान जिंक रामपुरा आगुचा एवं मंजरी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सखी उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने सखी महिलाओं द्वारा मनी रोटेशन पद्धति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास महिलाओं के संगठित होने और आत्मनिर्भर बनाने की सफलता का उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं का आव्हान किया कि वें अपनी शक्ति को पहचाने और धारणाओं को आत्मविश्वास से बदल कर नये आयाम स्थापित कर प्रगति के पथ पर अग्रसर हों। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सखियों के आपस में जुडे होना ही इस कार्यक्रम की सफलता को इंगित करता है। महिला सशक्तिरण समाज की आवश्यकता है। महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को राज्य स्तर पर पहचान मिलें। महिला शक्ति परिवार और राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसे निरंतर जारी रखा जाएं। कार्यक्रम में रामपुरा आगुचा आईबीयू सीईओ किशोर कुमार एस ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित सखी परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी महिला सशक्तिकरण हेतु सदैव कटिबद्ध है। उन्होेंने कहा कि महिलाएं आज देश में किसी भी क्षेत्र में पिछे नही है सभी महिलाओं को प्रेरणा लेते हुए परिवार, समाज और देश के उत्थान के लिये आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  उपभोक्ता जागरूकता दिवस मनाया

1500 से अधिक ‘सखीयो ने लिया भाग

सुबह से आयोजित सखी उत्सव में मटकी फोड, चम्मच रेस, रस्सा कस्सी, गोला फेंक, और म्यूजिकल चेयर के खेल में गजब का संतुलन, फिर भजन किर्तन और राजस्थानी गानो पर नृत्य, महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बढ़ते तापमान के बावजुद उत्साह में कोई कमी नही थी। कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर कार्यक्रम के अन्तर्गत माली ग्राउण्ड परिसर में किया गया, जिसमें 1500 से अधिक ‘सखी‘ ग्रामीण महिलाओं, महिला कर्मचारियों एवं जिंक परिवार की सदस्यों ने बड चढ़कर परिवार, समाज और देश को सशक्त करने का प्रण लिया। समूह की महिलाओं द्वारा लोक नृत्य तथा गीतों की लोकलुभावन प्रस्तुति दी गई। आयोजन में जहां ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तथा जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरीत किये गये। सखी उत्सव में सखी फेडरेशन की पूर्व अध्यक्ष विजय ने परियोजना के वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी निशा शरण, तहसीलदार हुरड़ा रणवीर सिंह, गुलाबपुरा वृत्त निरीक्षक पूरणमल, रामपुरा आगुचा माइंन से अभय गौतम, पुनीत चैधरी, अमित अजीत, विनय कुमार, पुनीत बोरदिया, आयुष नागर, हर्षिल विजयवर्गीय, काजी खदीजा आरिफ, महक जाफरी, सूरज क्षीरसागर उपस्थित थे।

3500 से अधिक महिलाएं हो रही लाभान्वित

कार्यक्रम में साथ ही सीएसआर के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित की जा रही परियोजनाओं सखी, समाधान परियोजना, जिंक कौशल एवं शिक्षा संबंल, माइक्रोएन्टरप्राइजेज एवं इण्डिया पोस्ट के कार्यो और गतिविधियों की जानकारी स्टाॅल के माध्यम से दी गयी। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 5 जिलों उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेंर, चित्तौडगढ़ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में सखी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रामपुरा आगुचा क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक की 322 सखी समूहों से जुड़कर 3500 से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही है। कार्यक्रम का संयोजन हिन्दुस्तान जिंक सीएसआर विभाग एवं मंजरी फाउण्डेषन ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now