समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल ने मनाया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस


गंगापुर सिटी। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल सक्षम दिव्यांग हितार्थ संस्था ने दिव्यांग सेवा केन्द्र कालेज रोड सैनिक नगर पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा रोहण प्रान्तीय समस्त दिव्यांग सेवा केन्द्रों के संयोजक कृष्ण वल्लभ जी शर्मा ने किया।

सक्षम टीम द्वारा भारत माता ,राष्ट्रीय प्रेरक संत सूरदास जी और अष्टावक्र जी की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन सक्षम राजस्थान महिला प्रकोष्ठ प्रभारी एवं संयोजिका डॉ सरिता बंसल और जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने अपनी सक्षम टीम के साथ किया।
ध्वज़ा रोहण कार्यक्रम मे कुशला खूटेटा , बबीता जिन्दल , राधा दीक्षित,सीमा गुप्ता, अंजना रावत, लक्ष्मी गर्ग ,ममता खण्डेलवाल, उर्मिला गुप्ता, प्रिया जोगी, मनिष बंसल , बलराम शर्मा ,यश मंगल, घनश्याम गुप्ता,महेश शर्मा सहित सक्षम परिवार ने स्वतंत्रता दिवस पर अपनी सहभागिता निभा कर देश धर्म निभाया। डॉ सरिता बंसल ने कहा मन की स्वतंत्रता ही सही मायने मे रोज़ाना स्वतंत्रता दिवस है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now