संजय कॉलोनी महिला मंडल का सावन उत्सव, झूमीं सखियां, हरियाली का दिया संदेश


रिमझिम फुहारों के बीच मिसेज हरियाली प्रतियोगिता, रोचक खेल, प्रश्नोत्तरी और स्नेहभोज में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग।

भीलवाड़ा। सावन की हरियाली और हरियाली अमावस्या के उल्लास के बीच रिमझिम बारिश के सुहाने मौसम में संजय कॉलोनी महिला मंडल की ओर से सावन महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पारंपरिक हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य, रोचक खेल, प्रश्नोत्तरी और स्नेहभोज में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

महिला मंडल की अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने बताया कि सावन उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सावन की हरियाली एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

लकी पोटली और एक्टिविटी गेम में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में आयोजित लकी पोटली गेम में रितु अजमेरा ने प्रथम, अर्चना असावा ने द्वितीय तथा अंजू बांगड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं एक्टिविटी गेम में संगीता मुंदड़ा प्रथम, आशा राठी द्वितीय तथा जागृति माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ग्रीन वस्तुओं की प्रतियोगिता में भी दिखी रचनात्मकता

ग्रीन वस्तुओं के नाम प्रतियोगिता में अंकिता मुंदड़ा ने प्रथम, स्वीटी पोरवाल ने द्वितीय तथा रेणु कोगटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सचिव मधु हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम में सावन विषयक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जानकारी और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

करीब 20 सखियां बनीं ‘ग्रीन रानी’

सावन उत्सव में करीब 20 सखियां ‘ग्रीन रानी’ बनकर पहुंचीं। हरे रंग के आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस गतिविधि ने पूरे आयोजन में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना दिया।

‘एक पौधा लगाओ, हरियाली और प्रकृति बचाओ’ का संदेश

महिला मंडल की संरक्षक मधु लढ़ा ने कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

उन्होंने “एक पौधा लगाओ, हरियाली और प्रकृति बचाओ” का आह्वान करते हुए महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

स्नेहभोज के साथ हुआ आयोजन का समापन

हरियाली अमावस्या की संध्या पर रिमझिम बारिश के बीच महिलाओं ने स्नेहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में आपसी मेल-जोल, मित्रता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन शिवानी समदानी और मीता अटल ने प्रभावी एंकरिंग के साथ किया, जबकि प्रियंका मालू और अदिति लढ़ा ने रोचक खेलों का संचालन किया।

आयोजन में जतन हिंगड़, आशा डाड, अनिता नौलखा, इंद्रा भदादा, सरोज समदानी, मंजू दरक, पुष्पा मुंदड़ा, डिम्पल डाड, कोमल सोनी सहित कुल 65 सदस्याएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *