संजय गंधी बने खण्डेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष


संजय गंधी बने खण्डेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष

डीग 25 फरवरी – रविवार को डीग शहर के कामाँ गेट स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में खंडेलवाल समाज का अध्यक्ष पद के लिये चुनाव आयोजित हुआ।
चुनाव अधिकारी अनिल गुप्ता व हरीमोहन ने बताया कि समाज के अध्यक्ष पद के लिये निर्धारित समय उम्मीदवारों को दिया गया था। लेकिन परस्पर समन्वय से संजय गंधी को सर्वसम्मती से निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिये चुन लिया गया।
तथा नवीन तमोलिया उपाध्यक्ष , दिनेश नाहरोली महामंत्री और महेश रावत को कोषाध्यक्ष पद के लिये निर्विरोध चुना गया।
इस मौके पर खंडेलवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सतीश तमोलिया अनिलकुमार एडवोकेट,दीन दयाल सेठी, अनिल पीतलिया गोरधन मेठी विजय गुप्ता, राजेंद्र खंडेलवाल, दाऊदयाल गुप्ता, मुरारी खो वाले संजयखंडेलवाल,खेमचंद तमोलिया,राकेश सेठी घनश्याम भूखमरियासहित बड़ी संख्या में खंडेलवाल समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  जिला कलेक्टर ने जनूथर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now