संतोष कुमार स्वामी दूसरी बार सेवादल जिलाध्यक्ष नियुक्त


संतोष कुमार स्वामी दूसरी बार सेवादल जिलाध्यक्ष नियुक्त

सवाई माधोपुर 12 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा सवाईमाधोपुर जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार स्वमी एडवोकेट को दूसरी बार नियुक्त किया है।
गौरतलब है की संतोष स्वामी के पहले कार्यकाल मे सवाईमाधोपुर जिले मे सेवादल ने अपनी अलग पहचान बनाई है ओर पुरे जिले मे स्वेत सेनिको की फौज खडी की है, सवाईमाधोपुर जिले के कांग्रेस संगठन के पहले जिलाध्यक्ष है जिन्होंने जिले की चारों विद्यानसभा क्षेत्र मे पैदल यात्रा निकली है, सवाईमाधोपुर जिले मे निकली गई आजादी गौरव यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के पेज पर तीन तक ट्रेंड रही है। संतोष स्वामी की मेहनत फलस्वरूप जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष के रूप मे दूसरी बार नियुक्ति मिली है, संतोष कुमार स्वामी को दुसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने से सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे हर्ष का माहौल है। दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद संतोष कुमार स्वामी ने जयपुर पीसीसी कार्यालय मे आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला मे भाग लिया, इस दौरान सेवादल सवाईमाधोपुर द्वारा जिले मे चलाये जाने वाले कार्यक्रम रीवाज बदलना है के पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय कोंग्रस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाईं, व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिँह शेखावत मे किया। एक दिवशीय कार्य शाला मे सवाई माधोपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुये संतोष स्वामी ने सेवादल सवाईमाधोपुर द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम रिवाज बदलना है की रूप रेखा के बारे मे विस्तार से बताया की 20 जुलाई तक विधानसभा वार कार्यक्रम संयोजकों की नियुक्ति कर दी जायेगी। ये संयोजक 20 जुलाई तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे दस्ते का व जत्ते का गठन कर दस्ता नायक, जस्ता नायक बना कर आम जन तक अगस्त माह मे पैदल यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को पहुचायेंगे, ओर एक बार कांग्रेस ओर एक बार बीजेपी वाला रिवाज बदलना है, ओर इसे जनता जनार्दन बदलेगी ओर सवाईमाधोपुर की चारों सीटे कांग्रेस जीत रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now