सवाई माधोपुर 24 जुलाई। जिला मुख्यालय पर दशहरा मैदान में सभी वरिष्ठ जनों के साथ पौधारोपण कर सवाई माधोपुर जिले को प्रदूषण रहित बनाने एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपनी जिम्मेदारी के साथ लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि इस दौरान निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर भरत लाल मथुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन एवं योग गुरु मोहनलाल कौशिक ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। साथ में गिरीश शर्मा, प्रणव गौतम, सुशील कौशिक, रमेश, बाबूलाल, हुकुम सिंह, रूपनारायण, देवकीनंदन, कृष्ण अवतार आदि सभी ने मिलकर नीम के 15 पेड़ लगाए।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।