एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

Support us By Sharing

प्रदेश के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 370 पौधे लगाने का लक्ष्य,बगड़ी

भीलवाड़ा।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंर्तगत प्रदेश के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 370 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए कही। इस अवसर पर जयपुर की पूर्व जिला प्रमुख मधु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि प्रदेश महामंत्री बगड़ी के अनुसार भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ अपने मां के नाम’ लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया, जिससे राजस्थान की प्रकृति और पर्यावरण संरक्षित और हरा भरा बना रह सके। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों सहित मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागी बन रहे हैं।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी के भाजपा कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक भगवतीप्रसाद जोशी, राजकुमार आंचलिया, जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, बाबूलाल आचार्य,जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, अध्यक्षीय प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, सोशल मीडिया सह संयोजक मीनाक्षी नाथ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, मंडल अध्यक्ष अनिलसिंह जादौन, घनश्याम सिंगीवाल, वरिष्ठ नेता रूपलाल जाट, लोकसभा संयोजक शक्तिसिंह कालियास, कुम्भा ट्रस्ट अध्यक्ष मणिराज सिंह, गौतम शर्मा, डा राजा साध वैष्णव, मनीष जांगिड़, सुमित्रा पोरवाल, मंजू पंचोली, सुलक्ष्णा शर्मा, सुनीता कटारिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!