जिला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा किया गया साड़ी वॉकेथान

Support us By Sharing

सवाई माधोपुर 8 जून। स्थानीय संगठन सवाई माधोपुर जिला माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन अष्ट सिद्धा एवं संस्कृति सिद्धा के तत्वाधान में महेश नवमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय कार्यक्रम साड़ी वाकेथान 8 जून शनिवार को संपन्न किया गया।
सर्वप्रथम इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी समाज की महिला जिला अध्यक्षा ममता महेश्वरी द्वारा सर्व हिंदू समाज की सभी महिला अध्यक्षों से संपर्क किया गया और उन सभी को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया। यह एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम था जिसे सभी प्रदेश व जिलों में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा एक साथ शनिवार के दिन ही संपन्न किया गया।
हमारी संस्कृति हमारा परिधान साड़ी भारतीयता की पहचान को चरितार्थ करते हुए अनेकों की संख्या में महिलाएं साड़ी पहनकर प्रातः 8 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर बजरिया पहुंची। इस कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज की सभी महिला संगठनों को शामिल किया गया। सभी महिलाओं का स्वागत सत्कार रोली चावल हाथ में कलावा तथा माथे पर बिंदी लगाकर जिला सह सचिव श्रीमती जयंवती शारदा, जिला सचिव श्रीमती कौशल्या शारदा, संगठन मंत्री अनुसूया देवी तथा उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी मंत्री द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम नीलकंठ महादेव मंदिर पर भगवान के दर्शन के बाद इस रैली का शुभारंभ फ्लैग ऑन करके श्रीमती सुधा तोषनीवाल द्वारा किया गया। श्रीमती सुधा तोषनीवाल का स्वागत सत्कार जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता महेश्वरी द्वारा किया गया। श्रीमती सुधा तोषनीवाल ने इस मौके पर जिला माहेश्वरी महिला मंडल को महेश नवमी की बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए कहा की साड़ी भारतीयता की पहचान है और हमें से भूलना नहीं चाहिए। साड़ी हमारे संस्कारों का भी प्रतीक है जिसे हमें अगले पीढ़ी तक लेकर जाना है। गाजे बाजे के साथ यह साड़ी वॉके थान गणेश होटल के सामने से होकर मेन मार्केट बजरिया में शिव मंदिर बजरिया तक पहुंची।
शिव मंदिर बजरिया में श्रीमती सावित्री देवी द्वारा एक पोस्टर का विमोचन करके सभी महिलाओं से मंदिर परिसर व अन्य स्थानों पर साड़ी पहनने का विनम्र निवेदन किया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता महेश्वरी द्वारा सभी महिलाओं को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे सदैव ही अपने संस्कृति व संस्कारों का सम्मान करेंगे। वह साड़ी जैसे सुंदर परिधान को कभी भी ना खुद भूलेंगे तथा इसके संस्कार आने वाली पीढ़ी को भी देंगे।
पूरी रैली के दौरान सभी महिलाओं द्वारा भगवान महेश की जय जयकार के नारे लगाए गए। कुमार युवांश राठी शिव भगवान के रूप में कुमारी निष्ठा शारदा पार्वती माता के रूप में तथा रानी लक्ष्मी बाई हनिका, खुशी राठी ने मीराबाई का रूप भी धारण किया। बालिकाओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का रूप लेकर भारत की वीरांगनाओं को भी चित्रित किया गया। पूरी रैली के दौरान भगवान शिव के ओम के झंडे लहराए गए।
साड़ी वॉकथान की स्थानीय संयोजिका श्रीमती रमा बिहानी का भरपूर सहयोग मिला। महिलाओं के इस साड़ी वाकेथान कार्यक्रम के दौरान अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला माहेश्वरी सभा के जुझारू कार्यकर्ताओं मनीष, सत्यनारायण, रितेश प्रवीण का भी बहुत योगदान रहा। इस कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाएं जय राठी, नीता, हर देवी, विजेता दुर्गा, कपिला, कृष्णा, मीना, कला देवी, दीपा सपना, श्वेता, खुशबू, प्रीति, शिवानी, सुशीला, संगीता, कौशल्या, योगिता आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती जय केला द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!